{"_id":"57d03ccf4f1c1b36393180bb","slug":"badrinath-kedarnath-bomb-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ-केदारनाथ को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ-केदारनाथ को बम से उड़ाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Wed, 07 Sep 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
bomb Threat
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के प्रमुख धाम बदरीनाथ-केदारनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गढ़वाल मंडल का पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जगह-जगह गाड़ियां रोककर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
चमोली जिले में बदरीनाथ धाम और पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने सभी थानाध्यक्षों को सघन चेकिंग के साथ ही बिना आईडी के होटल और लॉज में ठहर रहे लोगों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि केदारनाथ में कपाट खुलने के बाद से ही 35 जवानों की तैनाती है। इनमें जिला पुलिस के अलावा एसडीआरएफ के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जगह-जगह गाड़ियां रोककर चेकिंग की। एसपी ददन पाल ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों से सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तरकाशी के अलावा बड़कोट आदि क्षेत्रों में जहां से गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग हैं, वहां पर पुलिस को अलर्ट किया गया है।