फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath is the beginning of change: chef.

बदरीनाथ से होगी परिवर्तन की शुरुआत : महाराज

Sat, 22 Oct 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पोखरी( गोपेश्वर)
अमर उजाला ब्यूरो/ पोखरी( गोपेश्वर) Updated Sat, 22 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Badrinath is the beginning of change: chef.
बदरीनाथ धाम - फोटो : file photo

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के साठ वर्षों तक सिर्फ वोट के लिये ही शिल्पकार समाज का इस्तेमाल किया है। इस समाज के उत्थान के लिये कोई ठोस कार्य नहीं किए गए।

विज्ञापन


पोखरी में भाजपा द्वारा आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने कहा कि जनता कांग्रेस के कोरे आश्वासनों से परेशान हो गई है। अब जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है और परिवर्तन की शुरूआत बदरीनाथ से होगी। उन्होंने राहुल गांधी के खून की दलाली वाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी ने सेना का अपमान किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि राज्य सरकार घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई है।
विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिये किसी प्रकार की कोई योजना नहीं है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मगन लाल ने कहा कि राज्य के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। राज्य सरकार खनन और शराब जैसे कारोबार में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे विकास से कोई सरोकार नहीं है। नंदप्रयाग के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस विधायकों द्वारा जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जबकि विधायकों के गृह क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा और बिजली जैसी सुविधाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।


इस मौके पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण रावत, अनिल नौटियाल, रिपुदमन सिंह, वीरेंद्र असवाल, विजयपाल रावत, डा. मातबर रावत, अनीता नेगी, रोहणी रावत, गजपाल बर्त्वाल और नंदी राणा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed