फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway remained closed for half an hour due to debris near Langasu

लंगासू के पास मलबा आने से आधे घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway remained closed for half an hour due to debris near Langasu
बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू के पास आया मलबा। - फोटो : KARNPRYAG
पहाड़ी से भूस्खलन होने पर लंगासू के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे करीब आधे घंटे तक बंद रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर एनएच ने जेसीबी की मदद से हाईवे पर गिरे मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया गया। इस दौरान दोनों तरफ करीब 50 वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.15 बजे तेज धूप के बाद भी हाईवे पर लंगासू के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे कर्णप्रयाग, गौचर, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर सहित चमोली, गोपेश्वर, पापलकोटी और जोशीमठ जाने वाले कई वाहन जाम में फंसे रहे। एनएचआईडीसीएल के अभियंता अंकित शर्मा ने कहा कि जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर 1.45 बजे यातायात बहाल कर दिया गया। कहा कि स्लाइड जोन के आसपास मशीनें तैनात की गई हैं। मलबा आते ही उसे हटा दिया जा रहा है। वहीं, लंगासू के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर रोड कटिंग के दौरान कई स्थानों पर पहाड़ियों पर दरारें पड़ी हैं, जिससे पहाड़ियां दरक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed