{"_id":"60a93f348ebc3e384c6a93f7","slug":"badrinath-highway-broken-due-to-falling-boulder-near-lagansu-karnpryag-news-drn379446420","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगांसू के पास बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगांसू के पास बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे टूटा
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार रात को लंगासू के पास पहाड़ी से बोल्डर गिर गया, जिससे हाईवे 10 मीटर तक धंस गया और चार घंटे तक दोनों तरफ वाहनों का जाम लगा रहा। गनीमत रही कि बोल्डर गिरने के दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। हाईवे बंद होने से कर्णप्रयाग, गोपेश्वर और बदरीनाथ की ओर वाहन नहीं जा सके। दूध, सब्जी, अखबार, राशन के करीब 50 वाहन जाम में फंसे रहे। सुबह साढे़ नौ बजे बोल्डर हटाकर हाईवे दुरुस्त कर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। जाम लगने से कई लोग टीकाकरण के लिए भी नहीं जा सके।
लंगासू के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ियों को काटा गया था, जिससे सड़क के ऊपरी भाग में चट्टानें ढीली पड़ गई हैं। जबकि कई जगहों पर पहाड़ी पर अटके बोल्डर खतरे का सबब बने हैं। बारिश से चट्टानों के अंदर पानी भर गया और धूप खिलने पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे जेकंडी-धूलियाणा गदेरे के पास लंगासू में हाईवे पर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया और हाईवे करीब 10 मीटर हाईवे धंस गया। हाईवे धंसने से सुबह पांच बजे के बाद करीब 50 से अधिक वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंस गए। जोशीमठ की ओर सड़क व बांध परियोजनाओं को सामान ले जाने वाले बड़े ट्रक भी नहीं जा सके। लोगों ने पहाड़ी पर अटके बोल्डरों को बरसात से पहले हटाने की मांग की। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सूचना पर लंगासू पुलिस को मौके पर भेजा गया और जेसीबी की मदद से धंसे हाईवे को भरवाया गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ यातायात बहाल हुआ। जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।