फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway are divided on storm drains made trouble.

बदरीनाथ हाईवे पर फूट रहे बरसाती नाले बने मुसीबत

Thu, 14 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Thu, 14 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway are divided on storm drains made trouble.
बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में भूस्खलन के बाद भी इस प्रकार हो रही वाहनों की आवाजाही। - फोटो : Amar Ujala

 बदरीनाथ हाईवे को सुचारु बनाए रखना सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए चुनौती बना हुआ है। हाईवे पर नंदप्रयाग से चमोली बाजार तक जगह-जगह फूट रहे बरसाती नाले बीआरओ के लिए बड़ी मुसीबत बने हैं। एक जुलाई को बादल फटने से इस दस किमी के क्षेत्र में हाईवे को बहुत नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


यहां बाजपुर और मैठाणा के अलावा ग्यारह नए बरसाती नाले निकल आए हैं। अभी भी टनों मलबा पड़े होने से बीआरओ को यहां हाईवे को पूर्व अवस्था में लाने के लिए काफी वक्त लगेगा। मैठाणा, नंदप्रयाग और बाजपुर में कई जगहों पर हाईवे के पुश्ते नालों के बहाव में समा गए हैं। मौजूदा समय में यहां भारी वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।
विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि नंदप्रयाग से चमोली तक हाईवे को सुधारने में अभी वक्त लगेगा। चमोली से पीपलकोटी के मध्य इन दिनों चौड़ीकरण कार्य चल रहा था, लेकिन अतिवृष्टि और जगह-जगह बादल फटने से हाईवे को बहुत नुकसान हुआ है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed