Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham sees massive weekend rush as pilgrim count crosses 23 lakh many return without darshan

बदरीनाथ: वीकेंड पर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए मची मारामारी, आंकड़ा 23 लाख पार

Sat, 14 Nov 2026 04:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Nov 2026 04:28 PM IST
सार

कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आते ही बदरीविशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। यात्रा के अंतिम दिनों में भी धाम में भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। हालात ऐसे हैं कि दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और कई यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Badrinath Dham sees massive weekend rush as pilgrim count crosses 23 lakh many return without darshan
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम की इस साल की यात्रा संपन्न होने में अब महज दो दिन शेष हैं, लेकिन धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। वीकेंड पर बदरीविशाल के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। दर्शनों के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। भीड़ के चलते कई तीर्थयात्रियों को बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम तक धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में इस वर्ष यात्रा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की अच्छी खासी आमद बनी रही। बरसात के दौरान भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम पहुंचे। अब कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में और तेजी आ गई है। शुक्रवार को 17,420 श्रद्धालुओं ने बदरीविशाल के दर्शन किए, जबकि बृहस्पतिवार को 16 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे थे। शुक्रवार शाम तक कुल यात्रियों का आंकड़ा बढ़कर 23 लाख तीन हजार 869 पहुंच गया। शनिवार को भी धाम में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

यातायात व्यवस्था संभालने को फिर लागू किया गेट सिस्टम

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में यात्रियों की बढ़ती संख्या का असर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक आठ किलोमीटर के हिस्से में भी दिखाई दे रहा है। यहां वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनने लगी है। इसे देखते हुए पुलिस ने नगर में एक बार फिर गेट सिस्टम लागू कर दिया है। इसके तहत एक समय में एक ही दिशा के वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन वाहन जाम में फंसने से बच रहे हैं। हालांकि गेट खुलने के इंतजार में श्रद्धालुओं को करीब एक घंटे तक रुकना पड़ रहा है। ज्योतिर्मठ कोतवाल महादेव उनियाल ने बताया कि बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए गेट सिस्टम दोबारा लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर:  1.25 लाख नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा, प्रदेश में 26 प्रवासी वोटर

तीन नंबर गेट पर भीड़ संभालने में पुलिस के छूटे पसीने

बदरीनाथ धाम के तीन नंबर गेट से वीआईपी दर्शन की व्यवस्था है। इन दिनों इस गेट पर भी तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सिफारिश के जरिए दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो रही है। शनिवार को भी गेट पर ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। एक महिला तीर्थयात्री की वहां तैनात पुलिस कर्मियों से बहस हो गई, जिसके बाद मौके पर गहमागहमी बढ़ गई। स्थिति बिगड़ती देख आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed