{"_id":"5893528a4f1c1b313de839b3","slug":"badrinath-and-hemkund-sahib-still-eight-to-nine-feet-of-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में आठ और हेमकुंड साहिब में अभी नौ फीट बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में आठ और हेमकुंड साहिब में अभी नौ फीट बर्फ
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में बर्फवारी के बाद का नजारा
- फोटो : file photo
गोपेश्वर (ब्यूरो)। बदरीनाथ धाम में इन दिनों करीब आठ फीट बर्फ जमी हुई है। यदि फरवरी माह में अधिक बर्फबारी नहीं हुई तो बदरीनाथ धाम तक हाईवे को खोलने में बीआरओ को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इस बार छह मई को धाम के कपाट खुल रहे हैं, जो तीर्थयात्रा के लिए अनुकूल समय है।
हेमकुंड साहिब में भी करीब नौ फीट बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड सरोवर और घांघरिया से आगे यात्रा मार्ग बर्फ से ढका है। भ्यूंडार से आगे करीब 13 किमी पैदल मार्ग पर बर्फ जमी है। देवदर्शनी से हेमकुंड तक एक किमी यात्रा मार्ग पर मौजूदा समय में करीब नौ फीट बर्फ है। हेमकुंड साहिब के कपाट हर वर्ष 25 मई को खोले जाते हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि मौसम साफ होने के चलते यात्रा शुरू होने तक यात्रा रूट की बर्फ पिघल जाने की उम्मीद है।