{"_id":"697b64b3306b07895a062307","slug":"auli-tourists-are-back-in-full-swing-bookings-are-houseful-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-116932-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली : पर्यटकों की रौनक लौटी, बुकिंग मिल रही हाउसफुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली : पर्यटकों की रौनक लौटी, बुकिंग मिल रही हाउसफुल
Thu, 29 Jan 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ औली का स्लोप। संवाद
फोटो
बर्फबारी के बाद बढ़ी पर्यटकों की संख्या, कारोबार को भी मिली गति
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली इन दिनों चारों तरफ बर्फ से ढका हुआ है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज से औली में पर्यटन कारोबार ने भी अब गति पकड़ ली है। पहले तक जिन होटलों में बुकिंग कैंसिल हो रही थी अब दोबारा बुकिंग आनी शुरू हो गई हैं।
कुछ दिन पहले तक बर्फविहीन औली देखकर पर्यटक से लेकर स्थानीय कारोबारी निराश थे लेकिन जैसे ही मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी हुई तो औली में रौनक लौट आई। अब यहां आने वाले पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं और शानदार यादें लेकर लौट रहे हैं। पुणे से औली पहुंचीं पूनम चौधरी ने कहा कि वह पहली बार यहां दोस्तों के साथ अपना जन्म दिन मनाने के लिए आई हैं। यहां आकर स्कीइंग में भी हाथ आजमाया और खूबसूरती देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं झारखंड से आए गौरव का कहना है कि तीन माह से औली आने की योजना बना रहे थे लेकिन बर्फबारी नहीं होने से कार्यक्रम स्थगित करते आ रहे थे। अब यहां बर्फबारी हुई है तो परिवार के साथ यहां आया हूं। तीन दिन से औली में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। यहां से जाने का मन ही नहीं कर रहा है। इन दिनों औली में चारों तरफ पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह का कहना है कि बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले बर्फ नहीं होने से जो बुकिंग रद्द की जा रही थी अब दोबारा बुकिंग आने लग गई हैं।