{"_id":"58cea29b4f1c1bf4431a161d","slug":"arrested-proclaimed-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला,गोपेश्वर
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने बीती शनिवार को चमोली बाजार के समीप गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाहन दुर्घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
चमोली पुलिस ने हरिदत्त जोशी पुत्र बदरी दत्त जोशी, बांदुला, भिकियासैंण अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। हरिदत्त ने वर्ष 2005 में चमोली-गोपेश्वर मार्ग पर कोठियालसैंण में कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। बाद में उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हरिदत्त दुर्घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। न्यायालय ने वर्ष 2011 में आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था, जबकि चमोली पुलिस ने आरोपी पर 2500 का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन