{"_id":"6af8630b2e1d1ae78f0fe650","slug":"arrangements-for-teachers-made-at-atal-utkrisht-gic-nainisain-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-127855-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अटल उत्कृष्ट जीआईसी नैनीसैंण में शिक्षकों की हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अटल उत्कृष्ट जीआईसी नैनीसैंण में शिक्षकों की हुई व्यवस्था
Sat, 14 Nov 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
रसायन विभाग, गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों के पद रिक्त होने से अभिभावक कर रहे थे आंदोलन
कर्णप्रयाग। विकासखंड के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नैनीसैंण में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था शिक्षा विभाग ने कर दी है। इससे यहां अध्ययनरत बच्चों को राहत मिलेगी।
सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित जीआईसी नैनीसैंण में रसायन विभाग, गणित और अंग्रेजी के प्रवक्ता सहित हाईस्कूल में गणित के सहायक अध्यापक का पद रिक्त था। ऐसे में यहां अभिभावक बीते सितंबर माह से आंदोलित थे। अभिभावकों का कहना है कि ग्रामीण परिवेश और सीबीएसई पाठ्यक्रम में बिना शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
साथ ही पीटीए अध्यक्ष राकेश नेगी शिक्षकों की मांग को लेकर बीते 28 सितंबर से नंगे पांव चलकर विरोध जता रहे हैं। इस विभाग ने बीते अक्तूूबर माह में गणित विषय में हरिद्वार से अतिथि शिक्षक की तैनाती की। इसके बाद बीते 13 नवंबर को कर्णप्रयाग खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात अंजना पुरोहित और संकुल संसाधन समन्वयक सुमित प्रसाद खाली को 31 दिसंबर 2026 तक अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण में पठन-पाठन व्यवस्था के लिए तैनात किया। जीआईसी नैनीसैंण के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कंडवाल ने बताया कि अतिथि शिक्षक ने पूर्व तैनाती ले ली थी। जबकि बीआरपी और सीआरपी ने भी विद्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। संवाद