फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Arrange food grains in the villages before the rain

बरसात से पहले गांवों में खाद्यान्न की व्यवस्था करें

Sat, 27 Jun 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Arrange food grains in the villages before the rain
ब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को बरसात के दौरान पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि बरसात से पहले गांवों में खाद्यान्न आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने बिजली कटौती की समस्या दूर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई व एनएच के अधिकारियों से बदरीनाथ, रानीखेत और ग्वालदम हाईवे सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने और हर घर हर नल योजना के तहत सभी परिवारों को पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा। विधायक ने कहा कि गांवों में सर्वे कर प्राकृतिक स्रोतों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को गांवों और नगरों की सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रमुख कर्णप्रयाग चंद्रेश्वरी देवी, गैरसैंण प्रमुख शशि देवी, पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, गौचर की पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, विनोद नेगी, क्षेपंस बृजेश बिष्ट, अनीता सेमवाल, धीरेंद्र भंडारी, राकेश नेगी, महावीर रावत, देवेंद्र कुंवर, प्रभावती देवी, समीर मिश्रा, मंगलनारायण और गंगा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एक जुलाई को करेंगे संयुक्त निरीक्षण
कर्णप्रयाग। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक जुलाई को कमेडा से नंदप्रयाग तक विधायक और अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे। ग्रामीणों व राजस्व कर्मियों से फीडबैक लेकर गांवों में नहरों, पैदल रास्तों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इस दौरान जो समस्याएं सामने आएंगी उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed