फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Another woman injured in an accident on Nainital Highway dies

Chamoli News: नैनीताल हाईवे पर हुए हादसे में घायल एक और महिला ने तोड़ा दम

Sun, 07 Jul 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Jul 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Another woman injured in an accident on Nainital Highway dies
नैनीताल हाईवे पर चांदपुरगढ़ी में नहीं है पैराफिट, शनिवार को यहां कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। स
फोटो
विज्ञापन

अब मृतकों की संख्या हुई दो, लोग बोले, पैराफिट और क्रश बैरियर होता तो बच सकती थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। नैनीताल हाईवे पर उज्वलपुर और चांदपुर गढ़ी के बीच वाहन दुर्घटना में एक और महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस सड़क दुर्घटना में अब मृतकों की संख्या दो हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि हाईवे पर दुर्घटनास्थल पर पैराफिट या क्रश बैरियर होता तो दो महिलाओं की जान बच सकती थी।

शनिवार को कांसुवा के विक्रम सिंह रुड़की में अपने पुत्र की सगाई के बाद माता विंशरी देवी के साथ घर लौट रहे थे लेकिन गांव से महज 8 किमी पहले ही उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में विक्रम की माता विंशरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायल उषा देवी ने रविवार को कर्णप्रयाग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विक्रम सहित अन्य तीन की हालत अब सामान्य है। इस वाहन दुर्घटना ने सगाई की खुशी का माहौल मातम में बदल दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई का कहना है कि जहां कार दुर्घटनाग्रस्त हुई वहां एनएच की ओर से पैराफिट और क्रश बैरियर तक नहीं लगाए हैं। वहीं एनएच के अभियंता डीएस चौहान ने बताया कि नैनीताल हाईवे पर क्रश बैरियर लगाने के लिए टेंडर हो गए हैं। जल्द यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed