फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Another dead body found from Marwari barrage Missing

चमोली आपदा : मारवाड़ी बैराज से एक और शव मिला

Sat, 27 Feb 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Another dead body found from Marwari barrage  Missing
ऋषिगंगा में शवों की तलाश करते एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : GOPESHWAR
ऋषिगंगा में आई आपदा में लापता लोगों में से मारवाड़ी बैराज से एक और शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अब लापता 205 लोगों में से 72 लोगों के शव मिल चुके हैं जबकि 133 अभी भी लापता हैं। शनिवार को दिनभर रेस्क्यू अभियान भी जारी रहा लेकिन टनल में लगातार रिसाव होने के कारण यहां मलबा हटाने का काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

खोज के दौरान शुक्रवार देर शाम को मारवाड़ी बैराज से बचाव कर्मियों को एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब तक मिले शवों में से 41 की शिनाख्त हो चुकी है। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ लगातार नदी किनारे और बैराज साइट पर लापता लोगों की तलाश कर रही है। तपोवन टनल में लगातार पानी आने से मलबा हटाने का काम बंद है। शुक्रवार को टनल से मलबा हटाकर एसएफटी (सिल्ट फ्लशिंग टनल) प्वाइंट तक पहुंचा गया था, लेकिन काफी अधिक मात्रा में पानी का रिसाव होने के कारण आगे नहीं बढ़ा जा सका। पानी निकालने के लिए चार पंप लगाए गए हैं लेकिन टनल के अंदर से पानी कम ही नहीं हो रहा है। एनटीपीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पंपों से पानी निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। जब तक पानी कम नहीं हो जाता आगे बढ़ना खतरनाक हो सकता है। जैसे ही पानी कम होगा तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तेजी से हो रहा बैली ब्रिज का काम
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि अब तक 38 लोगों को मुआवजा वितरित किया जा चुका है। 12 घायलों और एक परिवार को गृह अनुदान के तहत मुआवजा दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर अब तक 2288 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है। राहत शिविर में अब तक 11247 लोगों को भोजन कराया गया है। वहीं मलारी हाईवे पर रैणी में बीआरओ बैली ब्रिज बनाने में जुटा ह। बैली ब्रिज के दोनों तरफ के एबेटमेंट तैयार कर लिए गए हैं। जल्द पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed