फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anju Sati of Karnaprayag reached the final of Mrs. India contest

Chamoli News: मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंचीं कर्णप्रयाग की अंजू सती

Fri, 29 Nov 2024 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 Nov 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Anju Sati of Karnaprayag reached the final of Mrs. India contest
मिसेज उत्तराखंड अंजू सती। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

21 दिसंबर को दिल्ली में होगा फाइनल
देश के 29 राज्यों की महिलाएं करेंगी प्रतिभाग, फिल्म स्टार भाग्यश्री होंगी मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। दो माह पूर्व मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली कर्णप्रयाग की देवतोली निवासी अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंच गई हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मिसेज इंडिया कांटेस्ट में अंजू सती उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। कांटेस्ट के फाइनल में देश के 29 राज्यों की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी और मुख्य अतिथि फिल्म स्टार भाग्यश्री होंगी। इस कांटेस्ट का आयोजन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से किया जा रहा है।

अंजू सती वर्तमान में महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की सफल कहानी की वीडियो संस्था को भेज रही हैं। संस्था की ओर से वीडियो के आधार पर भी उनको अंक मिलेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली के पश्चिम बिहार में 19 से 21 दिसंबर तक कांटेस्ट का फाइनल होगा जिसमें अलग-अलग दिन साक्षात्कार, टेलेंट राउंड और रैंप वॉक राउंड होंगे। फाइनल मुकाबले के लिए वे तैयारी में जुटी हैं। फाइनल में वह उत्तराखंड की संस्कृति और यहां के पहनावे को प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed