फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anju Sati from Karnaprayag won the Mrs. Dazzling Award in Delhi.

Chamoli News: कर्णप्रयाग की अंजू सती ने दिल्ली में जीता मिसेज डैजिलिंग अवाॅर्ड

Mon, 05 Oct 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Oct 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Anju Sati from Karnaprayag won the Mrs. Dazzling Award in Delhi.
फोटो-
विज्ञापन

दिल्ली में हुआ बॉलीवुड फैशन शो, मिसेट इंडिया सीजन 7 के मंच पर भी हुईं थींसम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू की देवतोली निवासी अंजू सती को दिल्ली में आयोजित बॉलीवुड फैशन शो में मिसेज डैजिलिंग अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके पहाड़ी लुक, रैंप पर प्रदर्शन और पहाड़ी संस्कृति के लिए दिया गया। इस शो में देश के विभिन्न प्रदेशों से 50 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।

अंजू सती ने इससे पहले मिसेज उत्तराखंड 2024 का खिताब भी जीता है। वह मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में रनरअप भी रह चुकी हैं। अंजू सती महिला सशक्तीकरण के लिए सामाजिक माध्यमों पर लगातार सक्रिय रहती हैं। बॉलीवुड मिस और मिसेज इंडिया सीजन 7 में भी उन्होंने रैंप पर प्रदर्शन और पहाड़ी लुक से आयोजकों को प्रभावित किया था। उन्होंने रैंप पर भोटिया जनजाति के पारंपरिक परिधान लव्वा, अंगड़ी और पागडू पहनकर वॉक किया। अंजू सती ने बताया कि शो में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। आयोजकों सहित अन्य लोगों ने उत्तराखंड के परिधानों और लोकगीतों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी महिलाओं को बड़े मंचों पर आकर खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए। अंजू सती के पति नरेश सती भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed