फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Angry people surrounded the assistant engineer

Chamoli News: आक्रोशित लोगों ने सहायक अभियंता का घेराव किया

Thu, 06 Jul 2023 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 06 Jul 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded the assistant engineer
कहा- सड़क है बदहाल, नालियों में मलबा भरने से घरों में घुस रहा बरसात का पानी
विज्ञापन

कई बार लोनिवि से नालियां खोलने की मांग की मगर स्थिति जस की तस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पटियालधार-बसंत विहार-वैतरणी मार्ग बदहाल होने और नालियों में मलबा भरने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे गुस्साए लोग लोनिवि कार्यालय पहुंचे और ईई के न मिलने पर सहायक अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में नालियों में भरा मलबा नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

पटियालधार-बसंत विहा-वैतरणी मार्ग कई सालों से बदहाल पड़ा है जबकि यह सड़क गोपेश्वर नगर का बाईपास भी है। सड़क की नालियां मलबे से बंद पड़ी हैं। इससे गुस्साए लोगों ने लोनिवि कार्यालय में सहायक अभियंता का घेराव किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट नाना और ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूर्व में कई बार सड़क की नालियां खोलने के लिए कहा गया लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है। बारिश होने पर नालियों का मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। यह मलबा खेत खलियान को भी नुकसान पहुंचा रहा है। सहायक अभियंता वीपी उनियाल ने शीघ्र नालियों की सफाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संदीप झिंक्वाण, शशि देवी, रेखा देवी, प्रीति देवी, रेशमा देवी, बीना देवी, गीता देवी और बीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed