फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anger demonstration on conducting JEE and NEET examinations

जेईई व नीट परीक्षाएं कराने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Anger demonstration on conducting JEE and NEET examinations
अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जेईई व नीट की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हनुमान चौक पर किए गए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के बीच परीक्षा कराने का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण ने कहा कि कोरोना संक्रमण कारण सार्वजनिक यातायात व्यवस्थाएं भी ठप हैं, जिस कारण छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा में प्रतिभाग कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने उक्त परीक्षाओं को हालात सामान्य होने तक स्थगित करने की मांग की। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़, कमल सिंह रावत, शीशपाल पोखरियाल, जितेंद्र पंवार, शिवराम रावत, जीत सिंह गुसाईं, वेदप्रकाश व्यास, दिगपाल कुंवर, मनीष राणा, अजीत गुसाईं, राहुल ढौंडियाल, गजेंद्र राणा शामिल रहे। उधर, चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, राजेंद्र पंवार, नंद किशोर, बाबू लाल बौद्ध, अतर लाल, अभिजीत नेगी, कुलवीर मेहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रों ने की भूख हड़ताल
पौड़ी। जेईई व नीट की परीक्षा कराने के विरोध में गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रों ने भूख हड़ताल की। छात्रों ने कहा कि जेईई व नीट की परीक्षा 13 सितंबर को कराने का निर्णय लिया है। विभागीय मंत्री लगातार छात्रों के जीवन को संकट में डालने को लेकर बयान दे रहे हैं। प्रदेश सचिव मोहित सिंह, छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी ने कहा कि कई इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित हैं। ऐसे में यहां के छात्रों का आवागमन संभव नहीं है। भूख हड़ताल करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, अंकित सुंदरियाल, संजना गुजराल, पारस रावत मौजूद रहे। दूसरी ओर एनएसयूूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा, अजय राणा, संदीप कंडारी, अरुण डोभाल, मानवी, मानसी, सुमित रावत, अजय, शैलेंद्र, अजीत पुंडीर, राहुल बिष्ट शामिल रहे। वहीं बीजीआर परिसर पौड़ी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, मोहित सिंह, अंकित सुंद्रियाल, पारस रावत, संजना गुजराल, अमित नेगी व तरुण गौड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई ने दिया धरना
कर्णप्रयाग/कोटद्वार। एनएसयूआई के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपने-अपने घरों में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना देकर जेईई व नीट परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की। सोशल मीडिया सह संयोजक प्रीतम नेगी, आकाश चमोली, सूरज, सचिन, रवि राणा, नितिन, आयुष आदि छात्रों ने कहा कि परीक्षा देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

कोटद्वार में यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में विधानसभा इकाई के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, आशीष काला, देवाशीष सिंह रावत, नीरज बहुगुणा, सूर्यमणि, सुनील, कुलदीप, दिव्यांश रावत आदि शामिल हैं। गैरसैंण में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में धरना दिया। इस मौके पर दान सिंह, विपुल गौड़, राजेंद्र रावत, मुकेश ढौंडियाल, सोनी खत्री, महेंद्र रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed