फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi workers took out a procession and staged a protest at the Collectorate.

Chamoli News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 30 Sep 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took out a procession and staged a protest at the Collectorate.
फोटो
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने समेत दो सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कहा-मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करेंगे तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों के लिए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सेविकाओं ने पुराना पेट्रोल पंप से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांगों के निराकरण की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से मांगों के लिए आंदोलन कर रही हैं लेकिन शासन स्तर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के संचालन और विभागीय दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने, केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने और बिना किसी सूचना दिए सेवानिवृत्त होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष कश्मीरा देवी, मंजू, कमला देवी, सुनीता बिष्ट, अंजू मनराल, अनीता, रजनी, उमा, दर्शनी, दीपा और राखी चंदोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed