{"_id":"6abcec669a59e9106506e6e1","slug":"police-rescued-a-young-man-who-was-attempting-to-jump-into-the-river-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121186-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नदी में कूदने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नदी में कूदने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया
Wed, 30 Sep 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली पुल से अलकनंदा नदी में कूद लगाने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण वह परेशान हो गया था।
एक युवक चमोली में पुल की रेलिंग पर चढ़कर कूदने की कोशिश कर रहा था। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस ने युवक को देखा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने कांस्टेबल मुकेश सैलानी व पीआरडी जवान सुरेंद्र भारती की मदद से तुरंत युवक को पकड़ लिया और उसे रेलिंग से बाहर निकाला। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर परिजनों को बुलाया और उसे उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद