{"_id":"5f2060be8ebc3e637d41c196","slug":"amrit-ganga-drinking-water-scheme-will-soon-have-a-filter-gopeshwar-news-drn3514587157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत गंगा पेयजल योजना पर जल्द लगेगा फिल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत गंगा पेयजल योजना पर जल्द लगेगा फिल्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना से उपभोक्ताओं को जल्द शुद्ध पानी मिल सकेगा। मंडल घाटी के सिरोली गांव के ग्रामीणों ने पेयजल योजना पर फिल्टर निर्माण के लिए भूमि देने पर सहमति दे दी है। ढाई करोड़ की लागत से फिल्टर का निर्माण होगा।
तीन सालों से फिल्टर निर्माण का कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रुका हुआ था। फिल्टर निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण न होते देख पेयजल अनुश्रवण परिषद के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) रिपुदमन सिंह रावत ने सिरोली गांव के ग्रामीणों से वार्ता कर भूमि देने का आग्रह किया था, जिसको ग्रामीणों ने अपनी सहमति दे दी है। जल निगम के ईई वीके जैन ने बताया कि जल्द ही मौसम सामान्य होने पर फिल्टर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मार्च 2021 तक नगर में शुद्ध पेयजल सप्लाई शुरू कराई जाएगी। गोपेश्वर नगर में करीब 25000 उपभोक्ता अमृत गंगा पेयजल योजना से जुड़े हैं। शासन से ढाई करोड़ की स्वीकृति मिली है। पहले चरण में डेढ़ करोड़ रुपये मिले हैं।