{"_id":"578d07644f1c1b8075c4b658","slug":"amarapura-kmyar-start-building-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरपुर-कम्यार सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरपुर-कम्यार सड़क का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंड क्षेत्र के अमरपुर, रैतोली और नरगोली गांव के लिए वर्ष 2008 में स्वीकृत पांच किमी अमरपुर-कम्यार सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को अमरपुर की प्रधान हीरा देवी ने सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सड़क के निर्माण होने से रैतोली और नरगोली गांव के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब नौ किमी की पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। लोनिवि के जूनियर अभियंता अमित रावत ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रुका रहा।
विज्ञापन
अब भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। सड़क निर्माण के लिए विभाग को शासन से दो करोड़ 56 लाख रुपये भी प्राप्त हो गए हैं। शीघ्र ग्रामीणों को सड़क का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान प्रदीप नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह रावत, भरत सिंह, जगदीश सिंह, कुसुमा देवी, पुष्पा देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन