फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   All India National Teacher Award to Saroj Dimri

Chamoli News: सरोज डिमरी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Mon, 15 Jul 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 15 Jul 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
All India National Teacher Award to Saroj Dimri
कर्णप्रयाग​ ​शि​क्षिका सरोज डिमरी को सहारनपुर में सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: जागरूक पाठक।
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लॉक कर्णप्रयाग के दुर्गम जूनियर हाईस्कूल घतौड़ा की शिक्षिका सरोज डिमरी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिला है। रविवार को उप्र के सहारनपुर में आयोजित एक समारोह में शिक्षिका को यह सम्मान दिया गया।

ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर में अखिल भारतीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र-छात्राओं को नवाचारी शैक्षणिक कार्यों की उत्कृष्ट जानकारी देने, योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर शिक्षिका सरोज डिमरी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से नवाजा गया। इससे पूर्व उन्हें 28 जून 2022 को अनमोल शिक्षक रत्न सम्मान और 7 जून 2024 को श्री देव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया था। सरोज डिमरी नवाचारी शिक्षा के तहत स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद और पढ़ाई से पहले नित्य रूप से योग करवाती हैं। जबकि हर शनिवार को पर्यावरण सरंक्षण और संवर्द्धन को लेकर कार्यक्रम होते हैं। राजकीय जूनियर हाईस्कूल घतोड़ा के प्रधानाध्यापक अरविंद डिडोयाल, बलदेव चौहान, भुवनेश्वरी खंडूड़ी, बबीता नेगी, ममता डिमरी आदि ने कहा कि सरोज डिमरी को सम्मान से संपूर्ण चमोली जिला गौरवान्वित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed