फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   All hotels and lodges book in Lohajung, tourists reach village

Chamoli News: ब्रह्मताल, वेदनी, आली, आयजनटाप व भीकलताल में पर्यटकों का तांता

Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
All hotels and lodges book in Lohajung, tourists reach village
नए साल के जश्न के लिए ब्रह्मताल, वेदनी, आली, आयजनटाप व भीकलताल में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। वहीं पर्यटन नगरी लोहाजंग में भी गजब की रौनक है। यहां के होटल व लॉज एक माह पहले ही बुक होने से पर्यटक गांव तक पहुंच गए। सभी होटल व लॉज फुल होने के कारण अब पर्यटकों के लिए लोहाजंग में रात्रि में ठहरने के लिए कमरे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में पर्यटक मुंदोली, वांक, देवाल बाजार में ही ठहर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मताल, वेदनी, आली, आयजनटाप व भीकलताल जाने के लिए ट्रेकिंग कंपनियों ने लोहाजंग को अपना बेस कैंप बनाया है और कंपनियों ने एक माह पहले ही लोहाजंग के लॉज एडवांस बुक कर दिए थे। मंगलवार की सुबह 200 पर्यटकों ने बेस कैंप लोहाजंग से भीकलताल के लिए प्रस्थान किया। वहीं 250 पर्यटक ब्रह्मताल में हैं।
विज्ञापन

यूथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के भुवन बिष्ट ने बताया कि ब्रह्मताल व भीकलताल में 450 पर्यटक गए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, मुंबई, झारखंड आदि शहरों से लगातार पर्यटक आ रहे हैं। ट्रेकिंग कंपनी इनकी व्यवस्था में लगी है। बेस कैंप लोहाजंग के सभी लॉज फुल होने पर लोग गांव में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed