{"_id":"687ce78a601770e9660d82d5","slug":"alert-of-heavy-rain-for-24-hours-administration-asked-to-be-cautious-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113713-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा
Sun, 20 Jul 2025 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चमोली जिले में 20 जुलाई से 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने और नागरिकों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग की ओर से 24 घंटे तक चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगह पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों व स्थानीय लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करने को कहा। प्रशासन किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए लगातार नजर बनाए हुए है। संवाद