{"_id":"5776918a4f1c1b797179b2fe","slug":"alert-in-gopeshwer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट मिलने के बाद भी नहीं रोके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट मिलने के बाद भी नहीं रोके यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे चमोली जिला प्रशासन को राज्य मौसम विभाग के भारी बारिश का अलर्ट प्राप्त होने के बाद भी बदरीनाथ और हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों को रोका नहीं गया। अतिवृष्टि से शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग से पीपलकोटी तक पांच स्थानों पर बंद रहा और करीब तीन हजार तीर्थयात्री चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ और नंदप्रयाग में फंसे रहे।
विज्ञापन
मैठाणा और चमोली बाजार के पास बरसाती गदेरे शुक्रवार को सुबह पांच बजे उफान पर आने से दिनभर हाईवे अवरुद्ध रहा और तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से खाने और रहने की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई।
विज्ञापन
वहीं डीएम विनोद कुमार सुमन का कहना है कि चमोली जनपद में भारी बारिश का अलर्ट नहीं होने से तीर्थयात्रियों को रोका नहीं गया। जनपद में कहीं भी असुरक्षित स्थानों पर तीर्थयात्री फंसे नहीं हैं। शनिवार तक बदरीनाथ हाईवे आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। घाट ब्लॉक के कुमारतोली तोक के प्रभावित ग्रामीणों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन