{"_id":"63b31a15199bb15aa320fd2b","slug":"agthala-village-facing-drinking-water-crisis-gopeshwar-news-drn4327400149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पेयजल संकट से जूझ रहा अगथला गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पेयजल संकट से जूझ रहा अगथला गांव
विज्ञापन
नगर पंचायत पीपलकोटी के अंतर्गत अगथला गांव पेयजल संकट से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अक्सर पानी की समस्या बनी रहती है। जनसंख्या बढ़ने से पुरानी लाइन से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। मांग के सापेक्ष जलापूर्ति के लिए मोटी पाइप लाइन बिछाने की बात कही। डीएम को बताया कि लाइन का स्रोत कमर गांव से आगे है। बरसात में स्रोत के टूटने से पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। स्रोत की मरम्मत की जरूरत है। इस पेयजल पाइप लाइन से अन्य गांव भी जुड़े हैं। इसके चलते गांव को पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। गांव को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए अलग से लाइन बिछाई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से कई बार जल संस्थान को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगभग पांच साल से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। ज्ञापन देने वालों में हरिबोधनी सती, पदमेंद्र सिंह, मंजू देवी, कल्पना देवी आदि शामिल रहीं।