फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Agreement signed between Talwari College and Believer Foundation.

Chamoli News: तलवाड़ी कॉलेज और बिलीवर फाउंडेशन के बीच हुआ समझौता

Wed, 23 Sep 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 23 Sep 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
Agreement signed between Talwari College and Believer Foundation.
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी और बिलीवर फाउंडेशन के बीच एक समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद और फाउंडेशन की अध्यक्ष कंचन रावत ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। डॉ. सेराज मोहम्मद ने बताया कि महाविद्यालय में 15 अक्तूबर से 15 जनवरी 2027 के बीच कई व्यावसायिक प्रशिक्षण होंगे। कंचन रावत ने विद्यार्थियों से इन कौशल विकास कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष विवेक रावत और कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



जीआईसी असेड़-सिमली की राखी को सम्मानित किया
नारायणबगड़। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में थराली विधानसभा क्षेत्र से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जीआईसी असेड़-सिमली की राखी रावत को देहरादून में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। अब विद्यालय में उनको सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की राखी रावत ने मेरे सपनों का उत्तराखंड एक विकसित राज्य के लिए मेरा दृष्टिकोण पर उत्कृष्ट निबंध लेखन में थराली विधानसभा क्षेत्र से पहला स्थान प्राप्त किया था। राखी रावत के पिता पृथ्वी सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता हैं और माता लक्ष्मी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed