फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Advance booking starts in Auli for New Year and Christmas

नए साल और क्रिसमस के लिए औली में एडवांस बुकिंग शुरू

Mon, 22 Nov 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Advance booking starts in Auli for New Year and Christmas
नए साल और क्रिसमस के जश्न के लिए औली में आने लगी एडवांस बुकिंग। - फोटो : GOPESHWAR
नए साल और क्रिसमस पर इस बार औली में बड़े पैमाने पर पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) और अन्य निजी होटलों में पर्यटकों की ओर से अभी से एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है। जीएमवीएन औली में 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक की बुकिंग फुल हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटकों की आवाजाही कम रही, लेकिन अब कोरोना संक्रमण की दर कम होने से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नए साल का जश्न मनाने कई पर्यटक औली पहुंच रहे हैं, इसके लिए उनकी ओर से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। औली स्थित जीएनवीएन के अलावा निजी होटलों में पर्यटकों की बुकिंग आने लगी है। औली में इस सीजन की अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन इस खूबसूरत स्थल के दीदार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक पान सिंह बिष्ट का कहना है कि नए साल और क्रिसमस के लिए पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है। औली में 20 दिसंबर से एक जनवरी तक के लिए होटल की बुकिंग हो गई है। जोशीमठ के जीएमवीएन और अन्य निजी होटलों में भी पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर से पहले औली में बर्फबारी हुई तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता में निखार आ जाएगा। तब पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed