फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Administration engaged in preparations for every house tricolor campaign

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in preparations for every house tricolor campaign
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और सभी विभागों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं कराई जाएं। कहा कि युवा कल्याण एवं लेख विभाग की ओर से मैराथन दौड़ आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ इंद्रजीत सिंह नेगी, डीएफओ सर्वेस कुमार दुबे, मुख्य कोषाधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव यादगार बनाने के लिए समितियां गठित
डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने आजादी के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने जिला स्तर, ब्लाक स्तर व निकाय स्तर पर समितियों का गठन कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 15 अगस्त को जिले के प्रत्येक घर में 20 गुणा 30 इंच का तिरंगा लहराया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन किया गया। जिला स्तरीय समिति में मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी को अध्यक्ष और जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायतीराज अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। कहा कि ब्लाक स्तरीय समिति में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार अध्यक्ष होंगे। संबंधित बीडीओ, बीईओ, कोषाधिकारी व सहायक विकास अधिकारी सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि नगर निकाय स्तरीय समिति में संबंधित उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, अधिशासी अभियंता लोनिवि, नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी व संबंधित कोषाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed