फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Adibadri temple and Chandpurgarhi fort opened after two months

दो माह बाद खुला आदिबदरी मंदिर व चांदपुरगढ़ी किला

Thu, 17 Jun 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Adibadri temple and Chandpurgarhi fort opened after two months
सरकार की नई एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी होने के बाद लगभग दो महीने बाद आदिबदरी मंदिर समूह व चांदपुरगढ़ी किला पर्यटकों और दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आदिबदरी मंदिर व चांदपुरगढ़ी किला 16 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार मुख्य द्वार पर प्रवेश करने वालों को सैनिटाइज किया जा रहा है और मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति का ब्योरा भी रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है। मंदिर की घंटियों, मूर्तियों को छूने व किसी भी प्रकार के वस्तु को चढ़ाने की सख्त मनाही है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, गौचर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed