डीएम स्वाति एस भदौरिया ने स्वरोजगार योजनाओं के ऋण के लिए लंबित आवेदनों को समय पर स्वीकृत करने के निर्देश दिए। डीएम ने सख्त हिदायत दी कि स्वरोजगार योजना में लापरवाही बरतने वाले बैंक और विभागीय अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं जिला स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने योजना के तहत ऋण आवंटन और बैंकों में लंबित आवेदनों की सूची तत्काल उपलब्ध करने के निर्देश दिए। कहा कि योजना के तहत जिला स्तरीय समिति ने 329 आवेदन स्वीकृत कर बैंकों को भेजे, जिसमें से बैंकों ने 240 स्वीकृत किए हैं। 59 लाभार्थियों को ऋण आवंटन किया जा चुका है। कुक्कुट पालन योजना में सरकारी हैचरी से चूजे नहीं मिलने की समस्या पर डीएम 15 दिन में प्राइवेट हैचरी से चूजे खरीदने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा और जीएम डीआईसी वीएस कुंवर मौजूद रहे। डीएम ने मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना को लेकर डीएम ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेड़ा), विद्युत और बैंकर्स को आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस चैधरी, हरेंद्र कुमार, एसडीओ मुकेश कुमार, अतुल कुमार, एनएस चौहान आदि मौजूद रहे।