फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Access road to GMVN rest house in poor condition.

Chamoli News: जीएमवीएन के विश्राम गृह का संपर्क मार्ग बदहाल

Sun, 11 Oct 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Oct 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Access road to GMVN rest house in poor condition.
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। जीएमवीएन के विश्राम गृह का संपर्क मार्ग बदहाल होने से पर्यटकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि संपर्क मार्ग पर कई बार वाहन फंस जा रहे हैं। इन्हें निकालने के लिए फिर दूसरे वाहन की मदद लेनी पड़ रही है। लोगों ने जल्द यहां संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की।

आदिबदरी मंदिर समिति के महासचिव हिमेन्द्र कुंवर ने बताया कि संपर्क मार्ग से विश्राम गृह तक पर्यटकों के वाहन चले जाते हैं लेकिन मार्ग पर गड्ढे होने के कारण वह चढ़ नहीं पाते। गड्ढों में फिसलकर कई पर्यटक चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से संपर्क मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक जयकृत सिंह नेगी ने बताया कि संपर्क मार्ग पर इंटरलॉक टाइल लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed