फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A young man was caught stealing from the donation box in Devthang temple

Chamoli News: देवठांग मंदिर में दानपात्र से चोरी करते युवक को पकड़ा

Sun, 18 May 2025 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 18 May 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
A young man was caught stealing from the donation box in Devthang temple
फोटो-
विज्ञापन

मंदिर में नए अनाज का भोग लगाने गए थे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। तहसील के अंतर्गत माईथान क्षेत्र के दूरस्थ पहाड़ी पर स्थित देवठांग मंदिर में ग्रामीणों ने दानपात्र में चोरी करते युवक को रंगे हाथों पकड़ा और माईथान पुलिस को सौंप दिया। युवक ने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी भी दी।

कंडारीखोड़ मल्ला के ग्रामीण रविवार को गांव से 4 किलोमीटर दूर खड़ी पहाड़ी पर स्थित देवठांग दिवा मंदिर में नए अनाज का भोग लगाने गए थे। सुबह 7 बजे मंदिर पहुंचे तो एक युवक मंदिर का दानपत्र तोड़ते हुए दिखा। युवक भागने लगा तो कुछ युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी विकास सिंह निवासी नौगांव पौड़ी गढ़वाल व हाल निवास नेहरूग्राम देहरादून है। ग्रामीणों ने बताया कि यह युवक शनिवार शाम को मिला था। उसने बताया था कि वह प्रोफेशनल कैंपिंग करता है इसलिए देवठांग दिवा मंदिर दर्शन करने जा रहा है। रविवार सुबह वह चोरी करता मिला। इसके बाद पुलिस के जवान आरोपी युवक को माईथान चौकी लेकर आए। साथ ही उसका वाहन भी जब्त कर लिया। उसके पास मंदिर के दानपत्र से चोरी किए गए 1800 रुपये भी मिले। कंडारीखोड़ निवासी संजय रावत ने बताया कि युवक ने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी है। इस पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर रघुवीर सिंह, कुंवर सिंह, बबलू सिंह,भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed