{"_id":"67dac436dff7510f62055d31","slug":"a-multipurpose-and-medical-camp-will-be-organized-on-23rd-in-the-police-ground-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111369-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पुलिस मैदान में 23 को लगेगा बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पुलिस मैदान में 23 को लगेगा बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर
Wed, 19 Mar 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो--
गोपेश्वर। सरकार के तीन साल पूरे होने पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 मार्च को होगा। इसके अलावा थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए जाएं। साथ ही शिविर में आने वाले लोगों को योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए। आयुर्वेद, होम्योपैथी, एलोपैथी विभाग को भी शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को बीज वितरण, सहकारिता को नैनो यूरिया वितरण के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री देहरादून से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बैठक में एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय, आनंद सिंह, डीडीओ केके पंत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।