{"_id":"687ce605eaff62413801a88b","slug":"a-meeting-will-be-held-on-the-3rd-in-kurud-to-prepare-for-the-maa-nanda-devi-raj-jat-yatra-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113718-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मां नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारी के लिए कुरुड़ में तीन को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मां नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारी के लिए कुरुड़ में तीन को होगी बैठक
Sun, 20 Jul 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
नंदानगर। सिद्धपीठ कुरुड़ से होने वाली मां नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर तीन अगस्त को कुरुड़ में बैठक होगी। इसमें नंदानगर क्षेत्र की जनता और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आगामी अगस्त माह में होने वाली मां नंदा की लोकजात यात्रा तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।
कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि प्रत्येक 12 वर्षों में मां नंदा की राजजात यात्रा सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू होती है। इस दौरान यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आगामी 2026 में होने वाली यात्रा को व्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक होगी। इसमें यात्रा पड़ावों पर सुविधाएं जुटाने को लेकर भी योजना बनाई जाएगी। बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। संवाद