फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A huge crowd gathered to see the Samudra Manthan

Chamoli News: समुद्र मंथन देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

Tue, 18 Mar 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 18 Mar 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered to see the Samudra Manthan
फोटो
विज्ञापन

सिमली में हुआ आयोजन, 30 से अधिक गांवों के ग्रामीण पहुंचे
समुद्र मंथन में एक तरफ देवता रहे दूसरी तरफ राक्षसगण
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली की श्रीराजराजेश्वरी चंडिका देवी की दिवारा यात्रा के दौरान मंगलवार को पिंडर नदी के तट पर समुद्र मंथन का आयोजन हुआ। पिंडर नदी में करीब 30 से भी अधिक गांवों के ग्रामीण पहुंचे और समुद्र मंथन के मंचन में 14 रत्न निकले। इस दौरान पुलिस, एसडीआरएफ की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। समुद्र मंथन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
मंगलवार को सिमली बाजार में हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार 33 कोटी देवी देवताओं का जागरण हुआ। इसके बाद मांडेधार पिंडर नदी के तट पर मां चंडिका की डोली यात्रा पहुंची। पिंडर नदी के तट पर समुद्र मंथन के दौरान एक तरफ जहां भगवान विष्णु, ब्रह्मा, शिव और दूसरी ओर पिंडर नदी से राक्षसगण रहे। समुद्र मंथन में 14 रत्न निकले जिसमें देवताओं को अमृत प्राप्त हुआ और राक्षसों को विष। अमृत श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भेंट किया गया जिसके बाद देव जागरों के माध्यम से समुद्र मंथन की गाथा गाकर अनुष्ठान संपन्न किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चंडिका देवी की दिवारा यात्रा सितंबर 2024 से शुरू हुई थी। यात्रा 187 पड़ावों का भ्रमण कर चुकी है। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद गैरोला, प्रियंक गैरोला, देवेंद्र रावत, मलक सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह लडोला, कांति गैरोला, शांति गैरोला, विशंभर दत्त सती, ढोल वादक विजयपाल आदि मौजूद थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला और महामंत्री देवेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि समुद्र मंथन के बाद दिवारा यात्रा सिमली गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन

इंसेट
सैकड़ों श्रद्धालु जुटे, तीन किमी तक लगा जाम
कर्णप्रयाग। समुद्र मंथन को देखने के लिए आसपास के कोली, भटोली, पुडियाणी, नौटी, आदिबदरी, कंडारा, नैनीसैंण, गौचर आसपास के कई गांवों के लोग भारी संख्या में पहुंचे। ऐसे में भारी भीड़ के कारण नैनीताल हाईवे पर दो से तीन किमी तक लंबा जाम लगा रहा। इस कारण वाहनों को आधा किमी जाने के लिए आधा घंटे से भी अधिक समय लग गया। पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जाम भी खोलते रहे। वहीं मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस भी तैनात रही। एसडीआरएफ के प्रभारी करन सिंह ने बताया कि नदी किनारे लाइफ जैकेट, रस्सी आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया था। वहीं लंगासू चौकी प्रभारी मनोज कुमार, सिमली चौकी प्रभारी अजीत कुमार, थानाध्यक्ष राकेश भट्ट भी सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed