फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A glimpse of Uttarakhand's culture was seen in the Uttarayan fair.

Chamoli News: उत्तरायणी मेले में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

Wed, 14 Jan 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 14 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Uttarakhand's culture was seen in the Uttarayan fair.
नारायणबगड़ में आयोजित मेले में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती ममंद। संवाद
फोटो
विज्ञापन

ममंद की प्रस्तुतियों ने बटोरी तालियां, रस्साकशी में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। जीआईसी मैदान में चल रहे उत्तरायणी मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक मंच पर उत्तराखंड की संस्कृति की धूम मची रही। महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पालछूनी ममंद ने धरती हमरा गढ़वाल की..., ममंद डांगतोली ने कन प्यारो लगदू गौं घर, अर कन भल लगदू कुंमो-गढ़वाल... लोकगीत पर शानदार लोकनृत्य पेश किया। समापन पर मेला कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली सभी महिला मंगल दलों को पुरस्कृत किया।
लोकगायक मृणाल रतूड़ी ने अपने गीतों की शुरुआत मां नंदा के जाग हे नंदा हे गौरा, कैलाशों की जात्रा... से की। इसके बाद एक से बढ़कर एक लोकगीतों की झड़ी लगा दी। मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विधायक डाॅ. जीतराम रहे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह भंडारी, जिपंस सुरेश बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी, भास्कर पुरोहित, साक्षी नेगी, सुरेंद्र कनेरी, मेला संरक्षक ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, अध्यक्ष बीरभरत नेगी आदि मौजूद रहे। मेले के दौरान हुई महिला मंगल दलों की रस्साकशी प्रतियोगिता में मंमद पालछूनी, जाख पैंटी, रैंगांव तथा अंगोठ ने बाजी मारी।
विज्ञापन


जिपं वार्डों में तीस-तीस लाख के होंगे विकास कार्य
नारायणबगड़। जिपं वार्डों में तीस-तीस लाख के विकास कार्य होंगे। मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने नारायणबगड़ ब्लॉक के तीनों जिला पंचायत वार्डों कोठुली, विनायक तथा छैकुड़ा के लिए 30-30 लाख रुपये और ब्लॉक मुख्यालय के विकास के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की घोषणा की। कहा कि अगले वर्ष मेले में सभी महिला मंगल दलों को एक-एक लाख रुपये मूल्य की सामग्री वितरित की जाएगी। पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह ने कहा कि अगले साल उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर मेला कमेटी को 25 हजार रुपये की धनराशि भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed