फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A five-km stretch of Gopeshwar was jammed for three and a half hours.

Chamoli News: गोपेश्वर में साढ़े तीन घंटे तक पांच किमी क्षेत्र में लगा जाम

Mon, 12 Jan 2026 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A five-km stretch of Gopeshwar was jammed for three and a half hours.
गोपेश्वर नगर में जाम के बीच पैदल आवाजाही करते लोग। संवाद
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में सोमवार को चारों ओर वाहनों का जाम लगा रहा। करीब साढ़े तीन घंटे तक लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में वाहनों के पहिए जाम रहे। जगह-जगह जाम लगने से राहगीरों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड अभ्यर्थियों की इंटर कॉलेज गोपेश्वर में काउंसलिंग थी। इसके लिए विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी गोपेश्वर पहुंचे। ज्यादातर लोग निजी वाहनों से यहां आए थे। उन्होंने पेट्रोल पंप से लेकर आसपास सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए। अचानक से नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे जाम की स्थिति बनने लग गयी।
विज्ञापन

इसी दौरान मीट मार्केट के पास एक ट्रक का टायर नाली में फंस गया। इससे जाम और भी बढ़ने लगा। स्थिति यह रही कि गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे से लेकर पीजी कॉलेज, हल्दापानी, बाईपास सड़क पर वाहन फंस गए। पुलिस को काउंसलिंग में इतने अभ्यर्थियों के पहुंचने की सूचना नहीं थी, जिसके चलते पुलिस इसके लिए तैयार ही नहीं थी। सुबह करीब 11 बजे जाम लगना शुरू हुआ और दोपहर ढाई बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट
काउंसलिंग में इतनी बड़ी तादात में बाहर से अभ्यर्थियों के आने की सूचना नहीं थी। सूचना होती तो प्लान तैयार किया जाता। इसी दौरान जीरो बैंड के पास ट्रक भी फंस गया जिससे और अधिक जाम लग गया। कई फैक्टर एक साथ हो गए। भविष्य मेंे ऐसे आयोजनों को लेकर विभागों को पहले से सूचना देने के लिए कहा जाएगा। - सुरजीत सिंह पंवार, एसपी चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed