{"_id":"6b017ee7e7bf090a8408c8e4","slug":"a-bear-killed-a-cow-in-kandai-chandrashila-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-122051-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कांडई चंद्रशिला में भालू ने गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कांडई चंद्रशिला में भालू ने गाय को मार डाला
Sat, 21 Nov 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पोखरी (चमोली)। कांडई चंद्रशिला गांव में भालू ने अनसूया सिंह राणा की गोशाला तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला। भालू अब तक 15 से अधिक मवेशियों को मार चुका है। इससे पहले बृहस्पतिवार रात जौरासी गांव में भालू ने एक बैल को मार डाला था। इसके अलावा रडुवा, किमोठा, डुंगर, बंगथल, भिकोना और खन्ना सहित कई गांवों में भालू मवेशियों को मार चुका है। किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, कांडई चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह भंडारी, जौरासी की प्रधान मीनाक्षी देवी, रडुवा की प्रधान मनीषा देवी और भिकोना की प्रधान सुचिता देवी ने वन विभाग से भालू को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार गश्त कर रही है। भालू को रेस्क्यू और ट्रेंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद