{"_id":"6963da5c322ea1a3d10dd529","slug":"a-101-kg-bell-will-be-installed-in-the-temple-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-876819-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मंदिर में स्थापित होगी 101 किलो की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मंदिर में स्थापित होगी 101 किलो की घंटी
Sun, 11 Jan 2026 10:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कपीरी पट्टी के पौराणिक श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर किमोली में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से भेंट की गई 101 किलो की घंटी को मंदिर परिसर स्थापित किया जाएगा। श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर समिति किमोली के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत और युवा तेजेंद्र रावत ने बताया कि धार्मिक आयोजन में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी और मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
