{"_id":"142-78651","slug":"Chamoli-78651-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य-शिक्षकों की तैनाती करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य-शिक्षकों की तैनाती करो
Chamoli
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। जीआईसी निजमुला में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती सहित छह सूत्री मांग को लेकर निजमुला घाटी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट मुख्यालय पर जुलूस-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में यह एकमात्र इंटर स्तर का विद्यालय है। यहां क्षेत्र के नौ गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं, लेकिन शिक्षकों के अभाव में उन्हें खुद ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। इस संबंध में कई बार डीएम और सीईओ को बताया लेकिन शिक्षक तैनात नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की तैनाती के बाद ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा।
सोमवार को निजमुला घाटी से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पहले डीएम को ज्ञापन दिया, इसके बाद युवा सबर सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र लाल और भगत सिंह ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2005 में जूनियर हाईस्कूल को शासन ने उच्चीकृत कर जीआईसी का दर्जा दिया गया। विद्यालय में वर्ष 2008-09 में मात्र नौ माह के लिए प्रधानाचार्य की तैनाती की गई। आज भी विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा है। कहा कि विद्यालय में भूगोल और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों के साथ ही मुख्य सहायक का पद भी रिक्त पड़ा है। जीआईसी निजमुला में ग्राम पंचायत सैंजी, व्यारा, निजमूला, गाड़ी, गौंणा, मानुरा, मोली-हुडंग, दुर्मी और पगना गांवों के 275 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष दुलप सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह नेगी और मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।