{"_id":"142-78472","slug":"Chamoli-78472-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर काटा हंगामा
Chamoli
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में सदस्यों ने बिजली-पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। बैठक में सेंटरों पर तैनात एएनएम के काम न करने का मामला भी उठाया गया। जबकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जमकर हंगामा काटा।
शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में विधायक और डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी हैं। जनप्रतिनिधियों को धरातल पर होने वाले कार्यों की योजनाएं बनानी चाहिएं। साथ ही ग्राम स्तर पर गुणवत्ता परक काम हों इसकी भी निगरानी करनी चाहिए। बैठक में ग्राम प्रधान सुमन प्रसाद डिमरी ने कहा कि सेंटरों पर एएनएम काम नहीं करतीं। गावों में दवाएं वितरित नहीं हो रही हैं भले ही एक्सपायरी होकर दवाएं जलाई जा रही हों। इसके अलावा प्रधान हरीश चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल नेगी, मनोज पुंडीर ने आदि ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। बंदरों के आतंक से कृषि को नुकसान का मामला भी उठाया गया। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी ने थिरपाक एलोपैथिक चिकित्सालय में 46 वर्षों से डॉक्टर की नियुक्ति न होने की समस्या रखी।
प्रधान किरन देवी ने भी कई समस्याएं सामने रखीं। प्रमुख राधा देवी ने अधिकारियों को समय पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस असवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, पूर्ति निरीक्षक पंकज सती, बीडीओ टीआर शर्मा, एबीडीओ सुरेशी राणा, एडीओ पंचायत आरएस पुंडीर, वीडीओ प्रदीप टम्टा, प्रधान तेजवीर कंडेरी, रेखा नेगी, माया देवी, देवेंती देवी, राजेश्वरी नेगी, गब्बर सिंह रावत आदि मौजूद थे।