{"_id":"142-78364","slug":"Chamoli-78364-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित स्थानों पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित स्थानों पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें
Chamoli
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने व्यापारियों को चयनित स्थानों पर दुकानें लगाने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में मुख्य बाजार सहित बदरीनाथ हाईवे पर ट्रामा सेंटर के समीप और उमा देवी चौक परिसर के आस-पास बाजार लगाने के लिए कहा गया। बैठक में व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि कोषागार के माध्यम से जमा शुल्क रसीद के साथ अग्निशमन विभाग और पुलिस का अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल कर एसडीएम कार्यालय से लाइसेंस बनवाना जरूरी है। दुकानों में पटाखों को बंद पैकेटों में रखना होगा। एसडीएम कुश्म चौहान और प्रभारी निरीक्षक पीसी भट्ट ने बताया कि संबंधित दुकानदार एक बाल्टी पानी और रेत दुकान के पास रखे। इस मौके पर मुख्य बाजार में व्यवस्थित यातायात पर भी चर्चा की गई, जबकि वन वे ट्रैफिक का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट, प्रभारी तहसीलदार नवाजिश खलीक, एसएसआई प्रदीप राठौर, एसआई रमेश सोनी, व्यापार संघ महामंत्री बृजेश बिष्ट, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गौचर व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन