फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   हाईवे सुधारने में आधुुनिक तकनीक इस्तेमाल करें

हाईवे सुधारने में आधुुनिक तकनीक इस्तेमाल करें

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने बदरीनाथ हाईवे पर सिरदर्द बने लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लामबगड़ से बदरीनाथ तक हाईवे निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो। संगठन के अधिकारियों ने सांसद को आपदा के दौरान भूस्खलन क्षेत्र में आई दिक्कतों के बारे में भी बताया। इसके बाद सांसद ने बुधवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन भी किए।
विज्ञापन

धाम में दर्शन के बाद देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में सांसद बीसी खंडूड़ी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक की और उन्हें गौचर-रानौं मोटर मार्ग की दयनीय स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि यह मार्ग एक बड़ी आबादी वाले क्षेत्र को लाभान्वित करती है। सांसद ने घाट के ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह की शिकायत पर श्रीकोट-मथकोट और घाट-माणखी मोटर मार्ग की स्थिति को सुधारने के लिए लोनिवि को निर्देश दिए। डीएम को निर्देश दिए कि जिले में अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल के रसद वितरण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें न उठानी पड़ें। इस मौके पर दशोली प्रमुख पर्मिला देवी, सीडीओ संजय कुमार, एडीएम मेहरवान सिंह और डीडीओ मोहम्मद असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed