फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   सीएमओ कार्यक्रम में, अभ्यर्थी करते रहे इंतजार

सीएमओ कार्यक्रम में, अभ्यर्थी करते रहे इंतजार

Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत सोमवार से शुरू होने वाली एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया सीएम के कार्यक्रम के चलते साढे़ छह घंटे देरी से शुरू हुआ। दिनभर महिला अभ्यर्थी सीएमओ कार्यालय के परिसर में डेरा डाले हुईं थीं और शाम साढे़ चार बजे जब मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजीत गैरोला कार्यालय पहुंचे तब जाकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे एएनएम के दो पदों के लिए संविदा पर साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होनी थी। इसके लिए 60 महिला अभ्यर्थी सीएमओ कार्यालय पहुंची थीं। साक्षात्कार देने आईं मीरा, तेजवंती और सोनम का कहना है कि विभाग ने आवेदन के बाद 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे साक्षात्कार के लिए बुलाया था, लेकिन सीएमओ के सीएम के कार्यक्रम पोखरी चले जाने से साक्षात्कार तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। दिनभर कार्यालय परिसर में सीएमओ के आने का इंतजार करते रहे। सीएमओ डा. अजीत गैरोला का कहना है कि साक्षात्कार के लिए 10 दिन पूर्व विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी, जबकि सीएम के जिले के कार्यक्रम की सूचना 12 अक्तूबर को मिली। इस कारण कार्यक्रम में देरी हुई है।v
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed