{"_id":"142-57605","slug":"Chamoli-57605-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
Chamoli
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने जीआईसी पीपलकोटी-गडोरा में शिक्षकों की तैनाती सहित सात सूत्री मांगों को लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या शीघ्र हल नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी गई।
बंड विकास संगठन के बैनर तले डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि टिटरी-मायापुर पेयजल योजना पर सुचारु पेयजल आपूर्ति नहीं होने से मायापुर, बटुला, कौड़िया के ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए स्वीकृत गडोरा-किरुली, रैतोली-कम्यार मोटर मार्ग निर्माण भी अधर में लटके हुए हैं। कई बार कहने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियाें में अतुल शाह, केदार सिंह फर्स्वाण, हरीश पुरोहित, शरद गैरोला, देवेंद्र नेगी, हरि बोधनी खत्री, अनीता देवी, शिवा देवी, सरिता राणा, मोहन सिंह, गोविंद प्रसाद, रमेश बंडवाल आदि शामिल थे।