{"_id":"142-53539","slug":"Chamoli-53539-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में अमित रहे सबसे आगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में अमित रहे सबसे आगे
Chamoli
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। 12 वीं ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में जीआईसी छिनका के अमित तथा दो सौ मीटर दौड़ में जीआईसी गडोरा के नितिन उनियाल प्रथम रहे।
खेल मैदान में आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं में बालिका सीनियर वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में जीआईसी गडोरा की रवीना प्रथम, जीआईसी सावरीसैंण की मीरा द्वितीय रही। बालक जूनियर वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में जीआईसी गोपेश्वर के विपिन बिष्ट प्रथम, जीआईसी सावरीसैंण के हिमांशु द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में जीआईसी बछेर की प्रमिला प्रथम और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्वाड़ की सोनम द्वितीय रही। विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं में प्राथमिक वर्ग में गोपेश्वर पहले, चमोली दूसरे और बैरागना संकुल तीसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक वर्ग में गोपेश्वर, देवर खडोरा तथा चमोली संकुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा। इस मौके पर रंजना पंाडे, मीनाक्षी भंडारी, भुवन डिमरी, कमल किशोर, बद्री भट्ट, पृथ्वी रावत, एम हिंदवाल आदि शामिल थे।