{"_id":"142-52918","slug":"Chamoli-52918-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से मिट सकती है बीमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से मिट सकती है बीमारी
Chamoli
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। स्वयंसेवी संस्था हिमाद के तत्वावधान में आयोजित चिकित्सा गोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को चिकित्सा से जुड़ी विभिन्न विधाओं की जानकारी दी गई। विकासखंड पोखरी के सलना गांव में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ समिति के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता हो तो आम आदमी छोटी से छोटी बीमारी को स्वयं ही दूर कर सकता है। उन्होंने बच्चों के नियमित वजन, कुपोषण की पहचान एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभान्वित होने का आग्रह किया। गोष्ठी में माता समिति की अध्यक्ष कांती देवी, प्रभा रावत, रामेश्वरी देवी, रूप चंद्र, गुडवीर लाल, मोहनी देवी, पुष्कर लाल, गुमान लाल, सरोजनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन