{"_id":"46964","slug":"Chamoli-46964-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता और अखंडता की ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता और अखंडता की ली शपथ
Chamoli
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र चमोली द्वारा राजीव गांधी सद्भावना पखवाड़ा दिवस के तहत शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। कहा गया कि तीन सितंबर तक पखवाडे़ के तहत नारायणबगड़, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली और देवाल में वृक्षारोपण, संगोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। गांधीवादी नेता सुरेंद्र सिंह लिंगवाल ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। लिंगवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 18 वर्ष तक के युवाओं को मताधिकार दिलाकर अग्रणी पहल की थी। इस मौके पर पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट, एनवाईके के समन्वयक डा. योगेश धस्माना, अशोक बिष्ट, अरविंद, ताजबर फरस्वाण और नील कमल ने विचार रखे।
विज्ञापन