फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   जल संस्थान के अवर अभियंता ने किया टटासू पेयजल स्रोत का निरीक्षण

जल संस्थान के अवर अभियंता ने किया टटासू पेयजल स्रोत का निरीक्षण

Mon, 13 May 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान के अवर अभियंता ने किया टटासू पेयजल स्रोत का निरीक्षण

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चार दिन से ग्राम पंचायत डिम्मर के न्यू-डिम्मर, टटासू और विद्यापीठ बस्ती में पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर सोमवार को जल संस्थान के अवर अभियंता जेएस बिष्ट ने टटासू पेयजल स्रोत का निरीक्षण किया। इस दौरान आवास विकास समिति के अध्यक्ष पवन डिमरी, महासचिव रविंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष जयदीप गैरोला आदि ने पेयजल स्रोत पर फिल्टर लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की मांग की। इधर जेई जेएस बिष्ट ने पेयजल स्रोत पर जल्द फिल्टर लगाने और क्षतिग्रस्त चेंबर को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभागीय कर्मियों को जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed